Kanpur News: महंत प्रशांत गिरी का नॉनवेज खाने का मामला, आक्रोशित भीड़ ने मंदिर में घेरकर पीटा
Spread the love
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी फैल गयी, जब शहर के प्रसिद्ध मंदिर के महंत प्रशांत गिरी उर्फ गोलू महाराज का होटल में नॉनवेज खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद भक्तों और स्थानीय लोगों में आक्रोश भर गया. आस्था के साथ छेड़छाड़ और पाखंड का आरोप लगाते हुए भीड़ ने महंत को मंदिर परिसर में घेरकर मारपीट की. महिलाओं और पुरुषों की भीड़ ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिससे महंत घायल हो गए.
<p style=”text-align: justify;”>सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह महंत को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और थाने ले आई. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महंत की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है, जल्द ही मारपीट करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>क्या है पूरा मामला ?
<p style=”text-align: justify;”>जानकारी के मुताबिक महंत प्रशांत गिरी उर्फ़ गोलू महाराज शहर के भूतेश्वर मंदिर के पुजारी हैं. आरोप है कि उन्होंने नॉनवेज खाया, जिसका फोटो वीडियो भी वायरल है. इससे मंदिर आने वाले भक्त और स्थानीय निवासियों ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताया. और महंत द्वारा इसे लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ बताया. रविवार रात जैसे ही महंत को लोगों ने देखा पीटना शुरू कर दिया. भीड़ ने महंत पर लात-घूंसे और डंडों से हमला किया. सूचना पर पहुंची पुलिस एन किसी तरह भीड़ से महंत को बचाया. महंत की स्थिति सामान्य और कोई गंभीर चोट नहीं है. इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
<h3 style=”text-align: justify;”>पुलिस ने शुरू की जांच 
<p style=”text-align: justify;”>महंत की तहरीर के आधार पर रावतपुर थाना पुलिस ने मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
<p style=”text-align: justify;”>यह मामला अब शहर में चर्चा अक विषय बन चुका है, लोग महंत की इस हरकत से सहमत नहीं हैं. उनके मुताबिक मंदिर का पुजारी होकर इस तरह का कृत्य माफी योग्य नहीं है. जबकि महंत अभी भी दहशत में हैं और मंदिर में नहीं जा रहे हैं.
  • Related Posts
    शुभमन गिल की हैट्रिक से जीती गुजरात, बदकिस्मत KKR ने लगाया हार का ‘पंजा’, GT ने 5 विकेट से जीता मैच
    Spread the love
    Spread the love<p style=”text-align: justify;”>Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Highlights: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया है. कप्तान शुभमन गिल ने 86 रनों…
    ‘बैग में मिला गांजा..’, अमेरिका के को-पायलट को एयर इंडिया ने वापस भारत भेज दिया
    Spread the love
    Spread the love<p style=”text-align: justify;”>Air India Co Pilot Deport India: एयर इंडिया के एक को-पायलट को अमेरिका से डिपोर्ट कर दिया गया है. 14 अप्रैल को यह पायलट दिल्ली से…
    Leave a Reply
    Your email address will not be published. Required fields are marked *