Mumbai News: गुड़ी पड़वा रैली में राज ठाकरे का हमला! कर्ज, ड्रग्स, गुमशुदा बच्चे और सरकार पर उठाए बड़े सवाल
Spread the love
<p style=”text-align: justify;”>महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में आयोजित गुड़ी पड़वा सभा में जोरदार भाषण देते हुए राज्य और केंद्र सरकार पर कई गंभीर मुद्दों को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को 20 साल पूरे हो गए हैं और यह संयोग है कि 20 वर्षों बाद गुड़ी पड़वा 19 मार्च को आया है.
<p style=”text-align: justify;”>राज ठाकरे ने कहा कि वह चुनावों से आगे बढ़कर महाराष्ट्र के पुराने वैभव को वापस लाने के लिए खड़े हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि सत्ता हासिल करेंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ अहम बातें उनसे छूट गईं, खासकर ईरान जैसे देश के साथ संबंधों को लेकर, जिसने वर्षों तक भारत का साथ दिया. खामेनेई के जाने के बाद भी हमारे PM ने कोई बयान नहीं दिया.
<h3 style=”text-align: justify;”>भविष्य में इसका खामियाजा भुगतना होगा- राज ठाकरे
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने कहा कि जो देश जम्मू-कश्मीर के विषय पर हमारे साथ रहा, उसके साथ हम नहीं हैं. यह आने वाले भविष्य में इसका खामियाजा भुगतना होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोगों को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश हो रही है. “आपको मनोरंजन में उलझाकर रखा गया है, आईपीएल और सोशल मीडिया में व्यस्त किया जा रहा है ताकि आप सरकार से सवाल न पूछें,” उन्होंने कहा.
<h3 style=”text-align: justify;”>महाराष्ट्र पर 11 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है- राज ठाकरे
<p style=”text-align: justify;”>राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री विकास की बात करते हैं, लेकिन महाराष्ट्र पर 11 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है, जो पहले पृथ्वीराज चव्हाण के समय करीब 2 लाख करोड़ था. उन्होंने कहा कि शहरों की हालत बिगड़ चुकी है और इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मुलाकात भी की है.
<p style=”text-align: justify;”>किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर उन्होंने चिंता जताई और कहा कि देश में सबसे ज्यादा आत्महत्याएं महाराष्ट्र में हो रही हैं. वहीं मुंबई के कोस्टल रोड प्रोजेक्ट पर तंज कसते हुए कहा कि यह आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि उन्हें बाहर करने और दूसरों को लाने के लिए है.
<h3 style=”text-align: justify;”>राज्य में ड्रग्स का कारोबार बढ़ रहा है- राज ठाकरे
<p style=”text-align: justify;”>कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में ड्रग्स का कारोबार बढ़ रहा है. उन्होंने दावा किया कि मुंबई में नवंबर-दिसंबर के दौरान 82 बच्चे लापता हुए, जबकि जनवरी 2025 में नवी मुंबई में 498 बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई, जिनमें से 48 अब तक नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में हर साल 4,500 से 5,500 बच्चे गायब हो रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>अपने भाषण के अंत में राज ठाकरे ने भावुक होते हुए कहा कि अगर छत्रपति शिवाजी महाराज आज होते, तो इस स्थिति को देखकर वे खुद विधानभवन पहुंचकर कड़ा कदम उठाते. राज ठाकरे ने महापुरुषों के बारे में बताते हुए कहा कि जो महाराष्ट्र से हैं, उन महापुरुषों को जाति के नजरिए से मत देखिए, उन्होंने क्या योगदान दिया है, यह देखिए.
<p style=”text-align: justify;”>नए विचारों को जन्म देने वाला महाराष्ट्र आज क्या कर रहा है, हम सोच ही नहीं रहे हैं. जब ब्लूप्रिंट लाई गई थी, तब कई लोगों ने सवाल उठाए. लेकिन आने के बाद उसमें क्या है, यह किसी ने नहीं पूछा. महाराष्ट्र को एक नई वेबसाइट दी जा रही है.
<p style=”text-align: justify;”>मनोरंजन की “गटर गंगा” से बाहर आइए. “महाराष्ट्र पुढचा” नाम से नई वेबसाइट शुरू की जा रही है. यह वेबसाइट सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेगी. आपके विचार पहले विशेषज्ञों तक पहुंचाए जाएंगे.
  • Related Posts
    जयपुर: ईरानी सुप्रीम लीडर को दी गई श्रद्धांजलि, अली खामेनेई के प्रतिनिधि समेत कई नेता हुए शामिल
    Spread the love
    Spread the love<p style=”text-align: justify;”>राजधानी जयपुर में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई की शहादत पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. अमेरिका व इजराइल द्वारा ईरान व लेबनान पर किए…
    हिमाचल प्रदेश: एक पत्नी और दो पति, अब घर में आया नन्हा मेहमान, जोड़ीदार प्रथा से हुई थी शादी
    Spread the love
    Spread the love
 <p style=”text-align: justify;”>देश दुनियां में पिछले साल सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने वाली हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की अनोखी शादी एक बार फिर सुर्खियों में है.…
    Leave a Reply
    Your email address will not be published. Required fields are marked *