‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद के किरदार पर मचा बवाल, सपा सांसद रुचि वीरा ने साधी चुप्पी
Spread the love
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने न केवल सिनेमाघरों में हलचल मचाई है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का नया मुद्दा खड़ा कर दिया है. फिल्म में गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के किरदार और उनके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंधों को को दिखाया गया है. इसके बाद कई दलों के नेताओं की राय सामने आई है, वहीं कुछ नेता इस मुद्दे से जुड़े सवालों से बचते नजर आ रहे हैं.
बिहार के मंत्री ने किया फिल्म का समर्थन
आईएएनएस ने समाजवादी पार्टी की मुरादाबाद से सांसद रुचि वीरा से इस फिल्म पर सवाल किया, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और कहा, ‘आज खुशी और त्योहार की बात करनी चाहिए. मुझे इस फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है.’ इसके बाद वो कार में चली गईं. वहीं, बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने फिल्म का समर्थन किया और कहा कि ‘फिल्में समाज में होने वाली घटनाओं को दिखाती हैं और लोगों तक सच पहुंचाने का काम करती हैं. फिल्म में अतीक अहमद की कहानी दिखाना कोई गलत बात नहीं है. उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और कलाकारों को शुभकामनाएं दी.'
राजनीतिक प्रोपेगेंडा का हिस्सा है फिल्म?
इसके अलावा समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने आरोप लगाया कि ऐसी फिल्में राजनीतिक प्रोपेगेंडा का हिस्सा हैं और लोगों के मन में छवि बनाने की कोशिश करती हैं. वहीं जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि सेंसर बोर्ड को तय करना चाहिए कि क्या दिखाना सही है और क्या नहीं. साथ ही शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा कि फिल्म का मुख्य उद्देश्य मनोरंजन है और किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहिए. उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी स्पष्ट किया कि फिल्में सरकार नहीं बनाती, बल्कि फिल्ममेकर अपने हिसाब से दर्शकों को पसंद आने वाली कहानी दिखाते हैं.
• Related Posts
जयपुर: ईरानी सुप्रीम लीडर को दी गई श्रद्धांजलि, अली खामेनेई के प्रतिनिधि समेत कई नेता हुए शामिल
Spread the love
हिमाचल प्रदेश: एक पत्नी और दो पति, अब घर में आया नन्हा मेहमान, जोड़ीदार प्रथा से हुई थी शादी
Spread the love
Spread the love
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *