<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने की अटकलों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने विभिन्न नगरीय निकायों में उपचुनाव की घोषणा कर दी है. 10 जिलों के विभिन्न निकायों की यह रिक्तियां वर्ष 2025-26 के दौरान की हैं.
<p style=”text-align: justify;”>आयोग ने शाहजहांपुर के नगर पंचायत कटरा और कुशीनगर के नगर पंचायत फाजिलनगर में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव घोषित किया है. इसके साथ ही 8 और जिलों के नगर निकायों में उपचुनाव का ऐलान किया गया है.
<p style=”text-align: justify;”>UP में UPSRTC की बसों से सफर करने वालों को मिलेगा एयरपोर्ट वाला फील, यहां बनेंगे 49 नए बस अड्डे
<p style=”text-align: justify;”>इसके अलावा प्रयागराज के आलोपीबाग वार्ड संख्या 48 में पार्षद पद के लिए भी बाय इलेक्शन होगा. वहीं 7 अन्य जिलों-इटावा, बदायूं, गौतमबुद्धनगर, बाराबंकी, बागपत, गोंडा और मीरजापुर-की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में सदस्य पद के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे.
<p style=”text-align: justify;”>जिन सीटों पर उपचुनाव होगा, उनमें इटावा नगर पालिका परिषद् का वार्ड संख्या 40, बदायूं का वार्ड संख्या 28, गौतमबुद्धनगर के नगर पंचायत जेवर का वार्ड संख्या 12, बाराबंकी के नगर पंचायत सुबेहा का वार्ड संख्या 5 और रामनगर का वार्ड संख्या 7 शामिल है. इसके साथ ही बागपत नगर पालिका परिषद् का वार्ड संख्या 23, गोंडा के कर्नलगंज नगर पालिका परिषद् के वार्ड संख्या 16 और 25 तथा मीरजापुर नगर पालिका परिषद् का वार्ड संख्या 36 भी शामिल हैं.
<p style=”text-align: justify;”>UP Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, बोले- ‘सीटों को लेकर झगड़ा…'
<h3 style=”text-align: justify;”>उपचुनाव के लिए कब है वोटिंग और काउंटिंग?
<p style=”text-align: justify;”>इन 9 जिलों में सदस्य, अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी. नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को होगी, जबकि 20 अप्रैल तक नाम वापसी की जा सकेगी. चुनाव चिन्हों का आवंटन 21 अप्रैल को किया जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”>मतदान 5 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 7 मई को सुबह 8 बजे से शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे. उपचुनावों के संदर्भ में उपरोक्त निर्देश राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने दिए हैं.