<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के बागपत में लव जिहाद का अलग ही मामला सामने आया है जहां एक पुलिस कांस्टेबल को महिला ने अपने प्रेम जाल में फंसाया और धर्म परिवर्तन करके शादी करने का दबाव डाला. पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 
<p style=”text-align: justify;”>बागपत में डायल 112 सेवा में तैनात कांस्टेबल श्रीकांत ने इस संबंध में शनिवार, 11 अप्रैल को खेकड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित द्वारा पुलिस का दी गई शिकायत के अनुसार, कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि 2022 में गाजियाबाद में तैनाती के दौरान दिल्ली की निवासी आरोपी महिला हिना उर्फ मुब्बासरीन से उनकी मुलाकात हुई थी. जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई. 
<h3 style=”text-align: justify;”>महिला ने धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस कांस्टेबल ने दावा किया कि बाद में महिला ने उस पर मज़ार में कलमा पढ़ने और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसने इनकार किया, तो महिला ने उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी, जिसकी वजह से वह दबाव में आकर धर्म परिवर्तन और शादी करने के लिए मजबूर हो गया.
<p style=”text-align: justify;”>पीड़ित ने आरोप लगाया कि महिला लगातार उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी और अब तक उसने लाखों रुपये भी उससे ऐंठ लिए. महिला ने उसे इस्लाम स्वीकार करने का दबाव बनाया और कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वो उसे दुष्कर्म के मामले में नहीं फंसाएगी. 
<h3 style=”text-align: justify;”>पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ़्तार
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस के अनुसार, महिला कथित रूप से कांस्टेबल को दिल्ली की एक मस्जिद में ले गई, जहां धर्म परिवर्तन से जुड़े दस्तावेज तैयार किए गए. आरोप है कि महिला ने उन पर धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने और जमात से जुड़ने का भी दबाव बनाया.
<p style=”text-align: justify;”>अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि मामले में उत्तर प्रदेश अवैध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं समेत संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. 
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 