आई-पैक मामले में ईडी की कार्रवाई तेज, पत्नी, भाई को पूछताछ के लिए किया गया तलब
Spread the love
<p style=”text-align: justify;”>ED Probe I-PAC Case:  प्रवर्तन निदेशालय ने राजनीतिक परामर्शदाता फर्म आई-पैक से जुड़े धन शोधन मामले में अपनी जांच तेज कर दी है. इसी कड़ी में एजेंसी ने सह-संस्थापक प्रतीक जैन के परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए तलब किया है. अधिकारियों के अनुसार, ईडी ने प्रतीक जैन की पत्नी बार्बी जैन और उनके भाई पुलकित जैन को कथित हवाला लेनदेन से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है. दोनों को बुधवार को दिल्ली स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है.
<p style=”text-align: justify;”>पीएमएलए के तहत होगी पूछताछ
<p style=”text-align: justify;”>अधिकारियों ने बताया कि बार्बी जैन और पुलकित जैन से धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत पूछताछ की जाएगी. एजेंसी के मुताबिक, दोनों के व्यापारिक संबंध भी जांच के दायरे में हैं. हालांकि, इस संबंध में अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है. आई-पैक पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को राजनीतिक परामर्श सेवाएं भी उपलब्ध कराती है, जिससे इस मामले को लेकर राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई है.
<p style=”text-align: justify;”>विनेश चंदेल की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला
<p style=”text-align: justify;”>गौरतलब है कि ईडी ने हाल ही में आई-पैक के एक अन्य सह-संस्थापक विनेश चंदेल को गिरफ्तार किया था. उनकी गिरफ्तारी का संबंध पश्चिम बंगाल के कथित कोयला घोटाले से जुड़े मामले से भी बताया जा रहा है. ईडी ने हवाला लेनदेन से जुड़े इसी मामले में प्रतीक जैन को भी पहले तलब किया था. दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर केंद्रीय एजेंसी ने 28 मार्च को आपराधिक मामला दर्ज किया था.
<p style=”text-align: justify;”>हाई कोर्ट पहुंचे प्रतीक जैन
<p style=”text-align: justify;”>प्रतीक जैन ने ईडी के समन के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है. इससे पहले जनवरी में ईडी ने प्रतीक जैन के आवास और कोलकाता स्थित आई-पैक कार्यालय पर भी छापेमारी की थी. फिलहाल ईडी इस पूरे मामले में जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
  • Related Posts
    जयपुर: ईरानी सुप्रीम लीडर को दी गई श्रद्धांजलि, अली खामेनेई के प्रतिनिधि समेत कई नेता हुए शामिल
    Spread the love
    Spread the love<p style=”text-align: justify;”>राजधानी जयपुर में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई की शहादत पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. अमेरिका व इजराइल द्वारा ईरान व लेबनान पर किए…
    हिमाचल प्रदेश: एक पत्नी और दो पति, अब घर में आया नन्हा मेहमान, जोड़ीदार प्रथा से हुई थी शादी
    Spread the love
    Spread the love
 <p style=”text-align: justify;”>देश दुनियां में पिछले साल सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने वाली हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की अनोखी शादी एक बार फिर सुर्खियों में है.…
    Leave a Reply
    Your email address will not be published. Required fields are marked *