Delhi News: दिल्ली में प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी करने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, लंबे समय से था फरार
Spread the love
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली में लोगों को प्रॉपर्टी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आखिरकार दबोच लिया. आरोपी की पहचान राहुल पासवान के रूप में हुई है, जो काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. पुलिस के मुताबिक वह कई मामलों में वांटेड था और अदालत उसे पहले ही घोषित अपराधी घोषित कर चुकी थी.
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राहुल पासवान के खिलाफ साल 2022 में लक्ष्मी नगर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था. मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार हो गया था.
<p style=”text-align: justify;”>काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो 3 फरवरी 2023 को अदालत ने उसे घोषित अपराधी घोषित कर दिया. इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी.
<h3 style=”text-align: justify;”>गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
<p style=”text-align: justify;”>क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज को हाल ही में गुप्त सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली आने वाला है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक टीम बनाई, जिसमें एसआई बिरपाल सिंह समेत कई अधिकारी शामिल थे.
<p style=”text-align: justify;”>टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रैक की. आखिरकार कश्मीरी गेट इलाके की एक पार्किंग से उसे उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह शहर छोड़ने की कोशिश कर रहा था.
<p style=”text-align: justify;”>जांच में सामने आया कि राहुल पासवान खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर लोगों से संपर्क करता था. वह लोगों को फ्लैट या प्लॉट दिखाकर उनका भरोसा जीत लेता था और फिर उनसे एडवांस के नाम पर पैसे ले लेता था. जैसे ही पैसे मिलते, वह गायब हो जाता था. इस तरह उसने कई लोगों को अपना शिकार बनाया.
<h3 style=”text-align: justify;”>हरियाणा में बदलता रहा ठिकाने
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले करीब एक साल से हरियाणा के फरीदाबाद में छिपकर रह रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके. उसके खिलाफ लक्ष्मी नगर थाने में तीन मामले दर्ज हैं, जबकि गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी कई शिकायतें सामने आई हैं.
<p style=”text-align: justify;”>फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.
  • Related Posts
    जयपुर: ईरानी सुप्रीम लीडर को दी गई श्रद्धांजलि, अली खामेनेई के प्रतिनिधि समेत कई नेता हुए शामिल
    Spread the love
    Spread the love<p style=”text-align: justify;”>राजधानी जयपुर में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई की शहादत पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. अमेरिका व इजराइल द्वारा ईरान व लेबनान पर किए…
    हिमाचल प्रदेश: एक पत्नी और दो पति, अब घर में आया नन्हा मेहमान, जोड़ीदार प्रथा से हुई थी शादी
    Spread the love
    Spread the love
 <p style=”text-align: justify;”>देश दुनियां में पिछले साल सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने वाली हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की अनोखी शादी एक बार फिर सुर्खियों में है.…
    Leave a Reply
    Your email address will not be published. Required fields are marked *