कांशीराम की जयंती पर अखिलेश यादव ने किया नमन, बोले- ‘सामाजिक परिवर्तन के महानायक…’
Spread the love
<p style=”text-align: justify;”>आज बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक और बहुजन नेता कांशीराम की जयंती है. जिसको लेकर तमाम राजनेताओं ने उन्हें याद करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांशीराम को श्रद्धांजलि दी है. अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अखिलेश यादव ने लिखा, “सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर श्री कांशीराम जी की जयंती पर शत शत नमन.”
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि अखिलेश यादव पिछले काफी समया से PDA की राजनीति यानि पिछड़े और बहुजनों की राजनीति कर रहे हैं. जिसमें बीते लोकसभा चुनावों में उन्हें काफी सफलता मिली थी. अखिलेश यादव अपने पास आए अब दलित वोट को छिटकने नहीं देना चाहते लिहाजा वे दलित महापुरुषों को लेकर लगातार गंभीर हैं और उनके विचारों पर चलने का आह्वान करते हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>मायावती ने भी दी श्रद्धांजलि 
<p style=”text-align: justify;”>इससे पहले, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मायावती ने लिखा, “बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जन्मदाता और संस्थापक कांशीराम को उनकी जयंती पर उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में उनके अनुयायियों की ओर से शत-शत नमन और श्रद्धांजलि अर्पित. कांशीराम ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की विचारधारा और आंदोलन को पूरे देश में जिंदा करके और उनके कारवां को आगे बढ़ाकर सत्ता की मंजिल तक पहुंचाने के मिशन के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करके लगातार संघर्ष किया.” इसके साथ ही बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने भी कांशीराम जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
<h3 style=”text-align: justify;”>खड्गे और विपक्ष के नेताओं ने भी किया याद 
<p style=”text-align: justify;”>कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. खड़गे ने कहा कि सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा. वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पोस्ट में लिखा, “सामाजिक न्याय की विचारधारा के नायक और दलित, वंचित, शोषित तबकों की प्रखर आवाज कांशीराम की जयंती पर उन्हें सादर नमन. कांशीराम जी ने अपने विचारों और आंदोलनों के माध्यम से समानता और न्याय के संवैधानिक सिद्धांतों को नई ऊंचाई दी. उनके विचार हम सबको सदैव प्रेरित करते रहेंगे.”
  • Related Posts
    जयपुर: ईरानी सुप्रीम लीडर को दी गई श्रद्धांजलि, अली खामेनेई के प्रतिनिधि समेत कई नेता हुए शामिल
    Spread the love
    Spread the love<p style=”text-align: justify;”>राजधानी जयपुर में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई की शहादत पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. अमेरिका व इजराइल द्वारा ईरान व लेबनान पर किए…
    हिमाचल प्रदेश: एक पत्नी और दो पति, अब घर में आया नन्हा मेहमान, जोड़ीदार प्रथा से हुई थी शादी
    Spread the love
    Spread the love
 <p style=”text-align: justify;”>देश दुनियां में पिछले साल सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने वाली हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की अनोखी शादी एक बार फिर सुर्खियों में है.…
    Leave a Reply
    Your email address will not be published. Required fields are marked *