रवींद्र सचदेवा की फैमिली 2 दिन से रह रही घर के बाहर, अलीगढ़ के करोड़पति परिवार की क्या है मजबूरी?
Spread the love
<p style=”text-align: justify;”>अलीगढ़ में एक करोड़पति परिवार 2 दिन से सड़क पर रहने को मजबूर है. रवींद्र सचदेवा की फैमिली घर के बाहर बैठी है, जबकि 1800 वर्ग गज की कोठी के मालिक के भाई प्रदीप मुरादाबाद गए हुए हैं. यह विवाद 2012 से पैतृक संपत्ति बेचने के बाद भाइयों के बीच चल रहा है. परिवार के अन्य दो भाई कोठी में ताला लगाकर चले गए हैं. मामला अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के रत्नेशपुरम का है.
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल, पैतृक संपत्ति को लेकर हुए विवाद के बाद सचदेवा परिवार सड़क पर रहने को मजबूर हो गया है. करोड़ों की संपत्ति रखने वाला परिवार बीते दो दिनों से अपने ही घर के बाहर सड़क पर बैठकर गुजर-बसर कर रहा है. रवींद्र सचदेवा की फैमिली घर के बाहर बैठी हुई है. आरोप है कि पैतृक संपत्ति बेचने के बाद चार भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि परिवार को घर में प्रवेश तक नहीं करने दिया जा रहा है.
<h3 style=”text-align: justify;”>क्या है संपत्ति विवाद?
<p style=”text-align: justify;”>बताया जा रहा है कि जिस कोठी को लेकर विवाद चल रहा है, उसके मालिक प्रदीप फिलहाल मुरादाबाद रहते हैं व कोठी का ताला लगाकर चले गए हैं. जबकि 2 अन्य भाई भी बाहर रहते है. बताया गया कि 2012 में मामू भांजा क्षेत्र स्थित एक पैतृक आवास बिकने के बाद इन भाइयों ने 40 लाख रुपए देने का वादा किया था, लेकिन वह भी उन्होंने नहीं दिया.
<h3 style=”text-align: justify;”>घर के रहने को मजबूर रवीन्द्र सचदेवा का परिवार
<p style=”text-align: justify;”>बताया गया कि बेटे की तबीयत खराब होने की वजह से ज्यादातर पैसा सब उसकी बीमारी में लग गया. कुछ समय तक तो देवरों ने साथ दिया लेकिन 2022 से उन्होंने भी सहयोग करना बंद कर दिया. कुछ समय तक तो गुजर बसर कर ली लेकिन अब स्थिति ज्यादा खराब होने के बाद वह अपने दूसरे पारिवारिक संपत्ति में हिस्सा मांग रहे हैं. रवींद्र सचदेवा का परिवार घर के बाहर ही रहने को मजबूर हो गया है.
<p style=”text-align: justify;”>स्थानीय लोगों के मुताबिक परिवार पिछले दो दिनों से सड़क पर बैठा हुआ है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल है. परिवार का कहना है कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच मतभेद बढ़ गया है और उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है.
  • Related Posts
    जयपुर: ईरानी सुप्रीम लीडर को दी गई श्रद्धांजलि, अली खामेनेई के प्रतिनिधि समेत कई नेता हुए शामिल
    Spread the love
    Spread the love<p style=”text-align: justify;”>राजधानी जयपुर में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई की शहादत पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. अमेरिका व इजराइल द्वारा ईरान व लेबनान पर किए…
    हिमाचल प्रदेश: एक पत्नी और दो पति, अब घर में आया नन्हा मेहमान, जोड़ीदार प्रथा से हुई थी शादी
    Spread the love
    Spread the love
 <p style=”text-align: justify;”>देश दुनियां में पिछले साल सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने वाली हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की अनोखी शादी एक बार फिर सुर्खियों में है.…
    Leave a Reply
    Your email address will not be published. Required fields are marked *