Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
Spread the love
<p style=”text-align: justify;”>गुजरात के अमरेली जिले में रविवार (29 मार्च) को 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटकों से धरती डोली है. हालांकि, इससे किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है. सौराष्ट्र में बीते छह दिनों में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>अधिकारियों ने बताया कि गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान के अनुसार, भूकंप का यह झटका शाम 4.10 बजे दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र सौराष्ट्र क्षेत्र में अमरेली से लगभग 42 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में सतह से 11.6 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था.
<h3 style=”text-align: justify;”>भूकंप को लेकर अधिकारियों ने दी यह जानकारी
<p style=”text-align: justify;”>अमरेली के करीब महसूस किए गए भूकंप के झटकों पर अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से न तो कोई घायल हुआ और न ही संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचा. उन्होंने बताया कि मंगलवार को सौराष्ट्र क्षेत्र के राजकोट जिले में भी इसी तरह का 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था.
<h3 style=”text-align: justify;”>सावरकुंडला विधानसभा के सदस्य ने क्या कहा?
<p style=”text-align: justify;”>सावरकुंडला विधानसभा के सदस्य महेश कसवाला ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में अमरेली में कई हल्के झटके महसूस किए गए हैं. मित्याला गांव के सरपंच ने पुष्टि की है कि रविवार का झटका काफी तेज महसूस किया गया था.’’ कसवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि आगे की जांच के लिए अमरेली में एक तकनीकी टीम भेजी जाएगी.
<h3 style=”text-align: justify;”>कहां महसूस किए गए भूकंप के झटके
<p style=”text-align: justify;”>एक बार फिर अमरेली के खंभा गिर इलाके के नाना विसावदार, अनिडा, इंगोराला, नानी धारी समेत कई गांवों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इन झटकों से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय ग्रामीणों को चिंता सताने लगी है. फिलहाल स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. प्रशासन द्वारा इलाके में किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है. अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें: Gujarat Weather: गुजरात में फिर गहराया ‘मावठा’ का संकट, 28 मार्च से 2 अप्रैल तक बेमौसम बारिश का अलर्ट
  • Related Posts
    Baghpat News: लव जिहाद का अजीब मामला, महिला ने कांस्टेबल को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण का बनाया दबाव
    Spread the love
    Spread the love<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के बागपत में लव जिहाद का अलग ही मामला सामने आया है जहां एक पुलिस कांस्टेबल को महिला ने अपने प्रेम जाल में फंसाया…
    हापुड़ में बड़ा हादसा, बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक
    Spread the love
    Spread the love<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. हापुड़ के धौलाना-गुलावटी मार्ग पर यह हादसा हुआ है. इस हादसे…
    Leave a Reply
    Your email address will not be published. Required fields are marked *