Karnataka: अपार्टमेंट के ‘साइलेंस जोन’ में कुत्ते को घुमाने को लेकर बवाल, मोबाइल छीना तो हुई मारपीट
Spread the love
<p style=”text-align: justify;”>बेंगलुरु के वर्थुर इलाके में स्थित ब्रिगेड यूटोपिया अपार्टमेंट में पालतू कुत्ते को घुमाने को लेकर हुआ विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. इस घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार, निवासी तरुण अरोड़ा अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए बाहर लाए थे. अपार्टमेंट परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए टहलने और व्यायाम करने के लिए एक अलग निर्धारित क्षेत्र बनाया गया है. आरोप है कि तरुण का कुत्ता उसी क्षेत्र के पास पेशाब करने लगा, जिस पर वहां मौजूद वरिष्ठ नागरिकों ने उनसे सवाल किया कि वह कुत्ते को उस जगह क्यों लेकर आए.
<p style=”text-align: justify;”>तरुण अरोड़ा का आरोप है कि लगभग 7–8 वरिष्ठ नागरिकों ने उन पर हमला किया, उन्हें लात-घूंसे मारे और मारपीट की.घटना के दौरान मौजूद एक महिला ने बीच-बचाव कर लोगों को अलग किया और स्थिति को और बिगड़ने से रोका. इसके बाद तरुण अरोड़ा ने वर्थुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वरिष्ठ नागरिकों ने उनके साथ मारपीट की. हालांकि, मामले ने तब नया मोड़ ले लिया जब उसी समूह की एक महिला ने तरुण अरोड़ा के खिलाफ काउंटर-कंप्लेंट दर्ज कराई. महिला का आरोप है कि जब उन्होंने कुत्ते के वहां पेशाब करने को लेकर सवाल किया तो तरुण ने ही उन पर हमला किया और उन्हें धमकाया.
<p style=”text-align: justify;”>कुत्ते के मालिक ने दी धमकी!
<p style=”text-align: justify;”>महिला ने यह भी आरोप लगाया कि तरुण ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि मैं तुम्हें देख लूंगा और तुम्हें छोड़ा नहीं जाएगा. साथ ही यह भी कहा कि उनके बच्चे विदेश में रहते हैं. महिला के अनुसार, इस घटना के बाद वे अपनी सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं और पुलिस से संरक्षण की मांग की है. सीसीटीवी फुटेज में अपार्टमेंट परिसर के भीतर वरिष्ठ नागरिकों को व्यायाम करते हुए देखा जा सकता है, जबकि उसी दौरान तरुण अपने कुत्ते को लेकर वहां से गुजरते दिखाई देते हैं. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस होती है और एक बुजुर्ग व्यक्ति कथित तौर पर तरुण का मोबाइल फोन हाथ से छीनकर फेंक देता है, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
  • Related Posts
    जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ पर गरमाई सियासत, कानून व्यवस्था पर विपक्ष ने भजनलाल सरकार को घेरा
    Spread the love
    Spread the love<p style=”text-align: justify;”>’वर्ल्ड क्लास सिटी’ कही जाने वाली राजस्थान की राजधानी जयपुर में महिलाओं की सुरक्षा राम भरोसे नजर आ रही है. दिनदहाड़े एक गर्भवती महिला के साथ…
    नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन को मंत्री अनिल राजभर ने बताया साजिश, कहा- ‘पाकिस्तान में बैठे हैंडलर…’
    Spread the love
    Spread the love<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार (13 अप्रैल) को फैक्ट्री श्रमिकों ने जमकर प्रदर्शन किया. वहीं इस हिंसक प्रदर्शन को…
    Leave a Reply
    Your email address will not be published. Required fields are marked *