नीतीश कुमार के इस्तीफे के सवाल पर तेज प्रताप यादव बोले, ‘खुशी की बात है, अब…’
Spread the love
<p style=”text-align: justify;”>बिहार के सीएम नीतीश कुमार मंगलवार (14 अप्रैल) को इस्तीफा दे सकते हैं. इस पर जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि लोग कुर्सी पर बैठते हैं और वो कुर्सी छोड़कर भाग रहे हैं. नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि ‘नहीं रहेंगे तो खुशी की बात है, अब नीतीश कुमार पार्टी दें.'
<h3 style=”text-align: justify;”>नई सरकार के गठन में अगले दो दिन अहम
<p style=”text-align: justify;”>बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर बैठकों का दौर जारी है. नई सरकार के लिए अगले दो दिन अहम माने जा रहे हैं. हालांकि, अब तक नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय कायम है. माना जा रहा है कि मंगलवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में नाम पर मुहर लगने के बाद ही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”JDU के संभावित मंत्रियों की पहली लिस्ट! विजय चौधरी सहित इन नेताओं को मिल सकता है मौका” href=”https://www.abplive.com/states/bihar/bihar-new-nda-government-first-list-of-jdu-ministers-bijendra-yadav-vijay-choudhary-ann-3114945″ target=”_self”>JDU के संभावित मंत्रियों की पहली लिस्ट! विजय चौधरी सहित इन नेताओं को मिल सकता है मौका
<h3 style=”text-align: justify;”>एनडीए विधायकों को पटना में ही रहने के निर्देश
<p style=”text-align: justify;”>एनडीए ने अपने सभी विधायकों को 14 और 15 अप्रैल को पटना में ही रहने का निर्देश दिया है. विधायकों से कहा गया है कि वे इन दो दिनों में पटना से बाहर न जाएं.बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो 14 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे. इनके दिशा-निर्देशन में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. बीजेपी ने मंगलवार को दो बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है. इसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो सकती है.
<h3 style=”text-align: justify;”>मंगलवार सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक
<p style=”text-align: justify;”>इसी दिन एनडीए के अन्य दलों LJP (R), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और RLM के विधायक दल की अलग-अलग बैठकों के बाद अंत में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है. बैठक के बाद वे लोकभवन जाएंगे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे. जेडीयू नेता और मंत्री जमा खान ने कहा कि मंगलवार और बुधवार (कल, परसों) में सब कुछ हो जाएगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>पटना में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जा रहे
<p style=”text-align: justify;”>राजधानी पटना की सड़कों पर बैरिकेडिंग की जा रही है. खासकर एयरपोर्ट से लेकर प्रमुख मार्गों तक सुरक्षा इंतजाम कड़े किए जा रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि 15 अप्रैल को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में बड़े नेता भी पटना पहुंच सकते हैं. वहीं, पटना के जिलाधिकारी डॉ. एस. एम. त्यागराजन भी सोमवार को खुद तैयारियों का जायजा लेने लोक भवन पहुंचे. सूत्रों का दावा है कि वे शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को खुद देखने पहुंचे थे.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”Live: दोपहर 3.15 बजे CM पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, यहां पढ़ें मंगलवार का पूरा कार्यक्रम” href=”https://www.abplive.com/states/bihar/bihar-new-cm-live-updates-nitish-kumar-cabinet-bjp-meeting-nishant-kumar-samrat-chaudhary-bihar-cm-race-3114530″ target=”_self”>Live: दोपहर 3.15 बजे CM पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, यहां पढ़ें मंगलवार का पूरा कार्यक्रम
  • Related Posts
    जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ पर गरमाई सियासत, कानून व्यवस्था पर विपक्ष ने भजनलाल सरकार को घेरा
    Spread the love
    Spread the love<p style=”text-align: justify;”>’वर्ल्ड क्लास सिटी’ कही जाने वाली राजस्थान की राजधानी जयपुर में महिलाओं की सुरक्षा राम भरोसे नजर आ रही है. दिनदहाड़े एक गर्भवती महिला के साथ…
    नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन को मंत्री अनिल राजभर ने बताया साजिश, कहा- ‘पाकिस्तान में बैठे हैंडलर…’
    Spread the love
    Spread the love<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार (13 अप्रैल) को फैक्ट्री श्रमिकों ने जमकर प्रदर्शन किया. वहीं इस हिंसक प्रदर्शन को…
    Leave a Reply
    Your email address will not be published. Required fields are marked *