<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार (13 अप्रैल) को फैक्ट्री श्रमिकों ने जमकर प्रदर्शन किया. वहीं इस हिंसक प्रदर्शन को लेकर अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में श्रम मंत्री अनिल राजभर ने बड़ा दावा कर दिया है. गाजीपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नोएडा में श्रमिकों का प्रदर्शन एक साजिश का हिस्सा है.
<p style=”text-align: justify;”>अनिल राजभर ने कहा, “मुजफ्फरनगर में बीजेपी ने बड़ी रैली की तैयारी की हुई थी और मुख्यमंत्री की रैली करने वाले थे और उसे रैली को असफल करने के लिए साजिशन नोएडा की घटना कराई गई. और नोएडा की घटना आतंकी साजिश का भी हिस्सा हो सकती है.”
<h3 style=”text-align: justify;”>’पाकिस्तानी साजिश की भी जांच'
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने आगे कहा, “कुछ दिन पहले मेरठ और नोएडा से चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके हैंडलर पाकिस्तान में बैठे हुए हैं और उनसे संपर्क में है. ऐसे में एजेंसी इस बात की जांच कर रही है और वह बहुत जल्द इसकी रिपोर्ट भी सामने आएगी.”
<h3 style=”text-align: justify;”>’साजिश का हिस्सा न बनें श्रमिक'
<p style=”text-align: justify;”>मंत्री अनिल राजभर ने ये भी कहा, “हम श्रमिक भाई बहनों से अपील करना चाहते हैं किसी साजिश का हिस्सा ना बने ऐसे लोगों से दूर रहें अगर आपकी कोई बात है तो हमारे वहां अधिकारी हैं उनसे बात करें. हमारे मुख्यमंत्री वरिष्ठ अधिकारियों का एक ग्रुप नोएडा भेजा है वहां पर निरंतर बने हुए हैं.”
<h3 style=”text-align: justify;”>’सरकार ने हमेशा किया समाधान'
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने कहा, “सरकार आपकी बात पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनना चाहती है, क्योंकि उत्तर प्रदेश के विकास में आपका महत्वपूर्ण योगदान है सरकार ने उसकी हमेशा से समाधान किया है और श्रमिक का सम्मान हमारी डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता में है. पर आप सभी से अपील करना चाहती है कि ऐसी अराजकता किसी भी समस्या का समाधान नहीं कर सकती तो संवाद से समाधान का रास्ता निकाल सकता है.”