Hardoi News: हरदोई पेपर कप फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौत
Spread the love
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के हरदोई में शुक्रवार की देर रात बड़ा हादसा हुआ है, यहां पेपर कप फैक्ट्री में मजदूर की गर्दन मशीन में फंस गई. इस हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है, इस घटना के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया और साथी कर्मचारी दहशत में आ गए. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. यह घटना कोतवाली क्षेत्र से सामने आई है.
जानकारी के मुताबिक, जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के अनंग बेहटा गांव के मजरा पंडित पुरवा स्थित एक पेपर कप बनाने वाली फैक्ट्री में लगी मशीन में एक मजदूर की गर्दन फंस गई, यह हादसा शुक्रवार की देर रात उस वक्त हुआ जब मजदूर मशीन में काम कर रहा था. इस घटना में श्रमिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
<h3 style=”text-align: justify;”>मशीन में काम करते वक्त फंसी गर्दन
<p style=”text-align: justify;”>बताया गया कि, बढ़ेयन पुरवा निवासी रेहान पुत्र आलम खान फैक्ट्री के अंदर काम कर रहा था. बताया जा रहा है कि उस समय वह मशीन के पास अकेले काम कर रहा था. इसी दौरान अचानक उसकी गर्दन मशीन में फंस गई और वह मशीन की चपेट में आ गया. जब तक किसी को घटना की जानकारी होती, तब तक रेहान दम तोड़ चुका था.
<h3 style=”text-align: justify;”>अंदर का नजारा देख फैक्ट्री मालिक के उड़े होश
<p style=”text-align: justify;”>फैक्ट्री मालिक मोहम्मद आसिफ के मुताबिक वह कुछ देर के लिए बाहर गए हुए थे. वापस लौटकर उन्होंने फैक्ट्री का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. शक होने पर उन्होंने पास में लगा शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए, रेहान की गर्दन मशीन में फंसी हुई थी.
<h3 style=”text-align: justify;”>परिजनों ने किसी पर नहीं लगाया आरोप
<p style=”text-align: justify;”>इसके बाद आनन-फानन में मशीन बंद कर मजदूर को बाहर निकाला गया और पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी. फिलहाल परिजनों की ओर से किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन सवाल उठ रहा है कि फैक्ट्री में सुरक्षा के इंतजाम कितने पुख्ता थे. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है कि यह महज हादसा था या लापरवाही की वजह से मौत हुई है.
  • Related Posts
    जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ पर गरमाई सियासत, कानून व्यवस्था पर विपक्ष ने भजनलाल सरकार को घेरा
    Spread the love
    Spread the love<p style=”text-align: justify;”>’वर्ल्ड क्लास सिटी’ कही जाने वाली राजस्थान की राजधानी जयपुर में महिलाओं की सुरक्षा राम भरोसे नजर आ रही है. दिनदहाड़े एक गर्भवती महिला के साथ…
    नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन को मंत्री अनिल राजभर ने बताया साजिश, कहा- ‘पाकिस्तान में बैठे हैंडलर…’
    Spread the love
    Spread the love<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार (13 अप्रैल) को फैक्ट्री श्रमिकों ने जमकर प्रदर्शन किया. वहीं इस हिंसक प्रदर्शन को…
    Leave a Reply
    Your email address will not be published. Required fields are marked *