Tere Naam Re-Release BO Day 3: सलमान खान की ‘तेरे नाम’ ने संडे को दिखाया जलवा, खूब छापे नोट, ‘बॉर्डर 2’-‘मर्दानी 3’ के भी छुड़ा दिए पसीने
Spread the love
<p style=”text-align: justify;”>सलमान खान की क्लट क्लासिक फिल्म ‘तेरे नाम’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दोबारा रिलीज होने के बाद धीमी शुरुआत की थी. दूसरे दिन भी ये कोई खास कमाई नहीं कर पाई लेकिन तीसरे दिन यानी रविवार को इसकी कमाई में उछाल देखा गया. जानते  हैं ‘तेरे नाम’ ने री-रिलीज के बाद ओपनिंग वीकेंड पर कितनी कमाई कर ली है?
<p style=”text-align: justify;”>‘तेरे नाम’ ने री-रिलीज के तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
सलमान खान और भूमिका चावला स्टारर ट्रैजिक लव स्टोरी ‘तेरे नाम’ को दिवंगत सतीश कौशिक ने निर्देशित किया था. इस फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे. फाइनली 27 फरवरी को लिमिटेड स्क्रीन्स पर इसे री-रिलीज़ किया गया था. वहीं सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देने के बाद इस फिल्म का क्लैश ‘द केरल स्टोरी 2’ के अलावा ओ रोमियो और बॉर्डर 2 जैसी फिल्म संग हुआ जिसके चलते इसकी कमाई पर असर पड़ा. हालांकि रविवार को इसने बॉर्डर 2 से लेकर मर्दानी 3 के कलेक्शन को मात दे दी.
‘तेरे नाम’ की री-रिलीज कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने दोबारा सिनेमाघरों में आने के बाद पहले दिन 23 लाख रुपये कमाए थे.
इसके बाद दूसरे दिन इसकी कमाई 25 लाख रुपये रही.
वहीं तीसरे दिन यानी संडे को इस फिल्म ने तेजी दिखाते हुए 27 लाख रुपये का कलेक्शन किया.
इसी के साथ ‘तेरे नाम’ की री-रिलीज के तीन दिनों का कुल कलेक्शन अब भारत में 75 लाख रुपये नेट हो गया है.
<p style=”text-align: justify;”> ‘तेरे नाम’ ने रविवार को बॉर्डर 2-मर्दानी 3 को दी मात
‘तेरे नाम’ ने री रिलीज के तीसरे दिन 27 लाख रुपये कमाकर सनी देओल की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर 2 के छठे रविवार के कलेक्शन को मात दे दी. बता दें कि सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक बॉर्डर 2 ने अपने छठे संडे यानी 38वें दिन 25 लाख रुपये कमाए हैं. वहीं इसने मर्दानी 3 के पांचवें संडे की 24 लाख की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है.
  • Related Posts
    जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ पर गरमाई सियासत, कानून व्यवस्था पर विपक्ष ने भजनलाल सरकार को घेरा
    Spread the love
    Spread the love<p style=”text-align: justify;”>’वर्ल्ड क्लास सिटी’ कही जाने वाली राजस्थान की राजधानी जयपुर में महिलाओं की सुरक्षा राम भरोसे नजर आ रही है. दिनदहाड़े एक गर्भवती महिला के साथ…
    नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन को मंत्री अनिल राजभर ने बताया साजिश, कहा- ‘पाकिस्तान में बैठे हैंडलर…’
    Spread the love
    Spread the love<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार (13 अप्रैल) को फैक्ट्री श्रमिकों ने जमकर प्रदर्शन किया. वहीं इस हिंसक प्रदर्शन को…
    Leave a Reply
    Your email address will not be published. Required fields are marked *