<p style=”text-align: justify;”>बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है. बहुमत के हिसाब से चार सीटें एनडीए के खाते में जाती दिख रही हैं तो वहीं एक सीट के लिए सस्पेंश बरकरार है. महागठबंधन से तेजस्वी यादव के नाम की चर्चा शुरू है. हालांकि इस पर आधिकारिक रूप से अभी कुछ तय नहीं हुआ है. इस बीच वार-पलटवार शुरू हो गया है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने भी तेजस्वी के नाम पर जारी चर्चा पर प्रतिक्रिया दी है. 
<p style=”text-align: justify;”>आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के राज्यसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर सोमवार (02 मार्च, 2026) को गिरिराज सिंह ने कहा, “हमें मालूम हुआ है कि युवराज ही जाना चाहते हैं, अब यहां से मन ऊब गया है. अच्छा है, लड़कर देख लें.”
#WATCH पटना(बिहार): केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “राहुल गांधी नकली गांधी परिवार का युवराज है। वो जिसे चाहे पार्टी में रखे, जिसे चाहे निकाल दे। तेजस्वी यादव लालू का युवराज है। ये लोकतांत्रिक दल नहीं है।”
तेजस्वी यादव के राज्यसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर उन्होंने कहा, “हमें… pic.twitter.com/qMSypPG9xi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2026
<h3 style=”text-align: justify;”>आरजेडी ने की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि राज्यसभा चुनाव को लेकर आरजेडी ने बीते रविवार (01 मार्च, 2026) को पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक की थी. इस बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ. साथ ही राज्यसभा के उम्मीदवार के चयन के लिए लालू यादव और तेजस्वी को अधिकृत किया गया. बैठक में तय हुआ कि जो भी प्रत्याशी होगा वो नामांकन के आखिरी दिन (05 मार्च, 2026) नॉमिनेशन करेगा. अब देखना होगा कि तेजस्वी के नाम की चर्चा कितनी सच होती है. 
<p style=”text-align: justify;”>दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी नकली गांधी परिवार का युवराज है. वो जिसे चाहे पार्टी में रखे, जिसे चाहे निकाल दे. तेजस्वी यादव लालू का युवराज है. ये लोकतांत्रिक दल नहीं है.”
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव गए राज्यसभा तो राघोपुर से पत्नी राजश्री लड़ेंगी चुनाव? BJP का चौंकाने वाला दावा!