Iran War: MP हेल्पडेस्क ने संभाला मोर्चा, कंट्रोल रूम से व्हाट्सएप और ई-मेल पर भी मिलेगी सहायता
Spread the love
<p style=”text-align: justify;”>Iran US-Israel War: खाड़ी देशों में बने युद्ध के हालात के बीच वहां फंसे मध्य प्रदेश के लोगों को सुरक्षित निकालने और हर संभव मदद पहुंचाने के लिए राज्य की मोहन यादव सरकार लगातार सक्रिय है. इसके लिए सरकार ने एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है.
<p style=”text-align: justify;”>सरकार ने जानकारी दी है, ”मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खाड़ी देशों में निवासरत मध्य प्रदेश के नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से नई दिल्ली में स्थित मध्य प्रदेश भवन में 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है. यह कंट्रोल रूम खाड़ी देशों में अध्ययन, रोजगार, व्यवसाय, पर्यटन अथवा अन्य कारणों से रह रहे प्रदेशवासियों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करेगा.”
<p style=”text-align: justify;”>कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं परिजन
<p style=”text-align: justify;”>सरकार ने बताया है कि किसी भी प्रकार की आपात और सामान्य सहायता की आवश्यकता होने पर संबंधित व्यक्ति अथवा उनके परिजन कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं. कंट्रोल रूम के माध्यम से आवश्यकतानुसार भारत सरकार तथा अन्य संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
<p style=”text-align: justify;”>24×7 कंट्रोल रूम संपर्क विवरण…
<p style=”text-align: justify;”>दूरभाष: 011-26772005
<p style=”text-align: justify;”>व्हाट्सएप: 9818963273
<p style=”text-align: justify;”>ई-मेल: mphelpdeskgulf@gmail.com
<p style=”text-align: justify;”>मध्य प्रदेश प्रदेश शासन ने खाड़ी देशों में रह रहे समस्त मध्यप्रदेशवासियों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराए गए संपर्क माध्यमों का उपयोग करें.
<p style=”text-align: justify;”>स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं सीएम मोहन
<p style=”text-align: justify;”>एमपी सरकार को जानकारी मिली है कि मध्य प्रदेश के कई नागरिक खाड़ी देशों में मौजूदा तनाव की वजह से परेशानियों का सामना कर रहे हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार अलग-अलग एजेंसियों के साथ संपर्क में हैं. इसके साथ ही वह केंद्र सरकार से भी लगातार बातचीत कर रहे हैं, ताकि राज्य के लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके.
<p style=”text-align: justify;”>केंद्र सरकार भी इस पूरे मामले में एमपी सरकार के साथ खड़ी है और हर मुमकिन सहयोग दे रही है. विदेश मंत्रालय और अन्य संबंधित एजेंसियों के जरिए हालात पर नजर रखी जा रही है. जहां जरूरत होगी, वहां स्थानीय प्रशासन और भारतीय दूतावासों की मदद से राहत और निकासी की व्यवस्था की जाएगी.
  • Related Posts
    जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ पर गरमाई सियासत, कानून व्यवस्था पर विपक्ष ने भजनलाल सरकार को घेरा
    Spread the love
    Spread the love<p style=”text-align: justify;”>’वर्ल्ड क्लास सिटी’ कही जाने वाली राजस्थान की राजधानी जयपुर में महिलाओं की सुरक्षा राम भरोसे नजर आ रही है. दिनदहाड़े एक गर्भवती महिला के साथ…
    नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन को मंत्री अनिल राजभर ने बताया साजिश, कहा- ‘पाकिस्तान में बैठे हैंडलर…’
    Spread the love
    Spread the love<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार (13 अप्रैल) को फैक्ट्री श्रमिकों ने जमकर प्रदर्शन किया. वहीं इस हिंसक प्रदर्शन को…
    Leave a Reply
    Your email address will not be published. Required fields are marked *